ABOUT US

HOME / ABOUT US

आचार्य पंडित पंकज जी शर्मा, नलखेड़ा (म.प्र)

आचार्य पंडित पंकज शर्मा जी का जन्म सन् 1994 में मध्य प्रदेश के जिला आगर मालवा स्थित ग्राम लक्ष्मीखेड़ा में एक धार्मिक एवं वैदिक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता ज्योतिष आचार्य पंडित राधेश्याम शर्मा जी स्वयं एक अनुभवी एवं प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जिनके संस्कार, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से पंडित पंकज शर्मा जी को बचपन से ही आध्यात्म, वैदिक ज्ञान, कर्मकांड, ज्योतिष एवं तंत्र साधना में गहरी रुचि रही है।

पंडित पंकज शर्मा जी ने मात्र 11 वर्ष की अल्प आयु से ही उज्जैन (मध्य प्रदेश) के प्रतिष्ठित बाबा विश्वनाथ वेद विद्यालय से संस्कृत, वैदिक कर्मकांड, ज्योतिष शास्त्र एवं तंत्र विद्या की विधिवत शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक गुरुकुल परंपरा में रहकर वेद, मंत्र, अनुष्ठान, हवन, तंत्र साधना एवं ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन किया। कठिन तपस्या, अनुशासन और गुरु कृपा के फलस्वरूप उन्होंने वैदिक ज्ञान में विशेष दक्षता प्राप्त की।

माँ बगलामुखी देवी के परम सानिध्य में पंडित पंकज शर्मा जी पिछले 15 वर्षों से निरंतर हवन, पूजन एवं अनुष्ठान कार्य कर रहे हैं। वे अपने यजमानों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण विधि-विधान, शुद्ध वैदिक मंत्रों एवं तंत्र शास्त्र के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराते हैं। उनके द्वारा किए गए पूजन एवं साधनाओं से अनेक श्रद्धालुओं को जीवन की जटिल समस्याओं से मुक्ति प्राप्त हुई है।

पंडित पंकज शर्मा जी अपने पिता ज्योतिष आचार्य पंडित राधेश्याम शर्मा जी के मार्गदर्शन में वैदिक ज्योतिष, कुंडली विश्लेषण, दोष निवारण एवं तंत्र साधना के क्षेत्र में निरंतर साधनारत हैं। वे न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश के विभिन्न भागों से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने अनुभव और ज्ञान से मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। सरल स्वभाव, सच्ची साधना एवं निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण वे अल्प समय में ही श्रद्धालुओं के बीच विश्वास का केंद्र बने हैं।

पंडित पंकज शर्मा जी के अनुभव एवं ज्ञान के माध्यम से माँ बगलामुखी तंत्र हवन, शत्रु बाधा निवारण, आकर्षण प्रयोग, वशीकरण प्रयोग, विद्वेषण प्रयोग, उच्चाटन प्रयोग, सम्मोहन प्रयोग, विवाह संबंधी समस्याओं हेतु अनुष्ठान, मंगल दोष शांति, कालसर्प दोष शांति, कुंभ विवाह, अर्क विवाह, नागबली नारायण बलि, कोर्ट केस एवं न्यायालय संबंधी पूजा, व्यापार, नौकरी, पारिवारिक कलह, स्वास्थ्य एवं अन्य अनेक जीवन समस्याओं का समाधान तंत्र-मंत्र-यंत्र विधि से विधिपूर्वक किया जाता है। साथ ही निःशुल्क ज्योतिष परामर्श द्वारा वे यजमानों को सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

हमारी प्रमुख तंत्र हवन, पूजन एवं सेवाएं -